फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The market for kurta and pyjama is bustling on Eid, Pathani is everyone's favourite

Mahoba News: ईद पर कुर्ता और पैजामे का बाजार हुआ गुलजार, पठानी सबका पसंदीदा

Sun, 08 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 08 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The market for kurta and pyjama is bustling on Eid, Pathani is everyone's favourite
फोटो 07 एमएएचपी 09 परिचय-दुकान में ग्राहकों के कुर्ताें की फिटिंग करते टेलर रसीद अहमद। संवाद
महोबा। होली के बाद अब बाजार में ईद की रौनक देखने को मिल रही है। ईद पर छोटे बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी इस दिन नए परिधान पहनते हैं। ऐसे में बाजार में कपड़ों की खरीदारी तो अभी से शुरू हो गई है। हालांकि पर्व की रफ्तार अभी देखने को नहीं मिल रही है लेकिन तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसका प्रमाण यह है कि शहर के नामचीन टेलरों की ओर से कुर्ता और पायजामा बनाने की बुकिंग बंद कर दी गई है। ईद पर सबसे अधिक पुरुषों में कुर्ता और पायजामा पहना जाता है। इसमें लोगों की पसंद पठानी कुर्ता है। दूसरे नंबर पर कढ़ाईदार कुर्ता आता है।
विज्ञापन

शहर का खनगा बाजार ईद की खरीदारी को लेकर तैयार हो रहा है। यहां पर कपड़ों की सिलाई करने वाले टेलर रसीद अहमद बताते हैं कि कुर्ते और पायजामे समेत अन्य कपड़ों की बुकिंग बंद कर दी गई है। पर्व नजदीक हैं और ऐसे में बड़े पैमाने पर कुर्ते और पायजामों के ऑर्डर लिए गए हैं। अनुमान के तहत अब तक करीब 950 कुर्ते-पायजामे बनाने का ऑर्डर लिया गया है। जिनको समय पर देना ही सबसे बड़ी चुनौती होती है। कारीगरों पर दबाव न पड़े, इसलिए अब ग्राहकों को मना किया जा रहा है कि वह दूसरी दुकानों पर कुर्ते व पायजामे का ऑर्डर दें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सबसे अधिक पठानी कुर्ता पसंद किया जा रहा है। युवाओं को कढ़ाईदार कुर्ता भी पसंद आता है। सिलाई कारीगर सोनू बताते हैं कि कॉटन के कुर्ते, ईद में सबसे अधिक बनते हैं। महंगे कपड़े में लेनिन आता है और इसके भी ऑर्डर उनके पास हैं। ईद में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed