{"_id":"611e5cca8ebc3e7a0601ae9f","slug":"the-mantra-of-victory-will-come-out-of-the-panna-committee-instead-of-the-booth-committee-mahoba-news-knp646959898","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत का मंत्र बूथ कमेटी की बजाए पन्ना कमेटी से निकलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत का मंत्र बूथ कमेटी की बजाए पन्ना कमेटी से निकलेगा
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। विस चुनाव को लेकर अभी अभी से तैयारियों में जुट गई है। चरखारी विधानसभा का शक्ति केंद्र सत्यापन सम्मेलन कुलपहाड़ के गेस्टहाउस में हुआ। इसमें विधानसभा क्षेत्र से आए शक्ति केंद्र प्रभारियों के कार्यों का सत्यापन किया गया।
चरखारी विधानसभा प्रभारी सुनील पाठक ने कहा कि इस बार जीत का मंत्र बूथ कमेटी की बजाय पन्ना कमेटी से निकलेगा। उसके लिए बूथ स्तर पर तैयार रहना होगा। प्रत्येक बूथ कमेटी में कम से कम 21 सदस्यों को होना चाहिए। इसमें युवा महिलाएं और समाज के सम्मानीय लोगों को शामिल किया जाना चाहिए।
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि पार्टी में मजबूत कार्यकर्ताओं की जरूरत है। पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जो भी कमेटी बनाई गई है,उनमें सभी में हर पन्ने में प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी लेनी होगी। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारियों बूथ अध्यक्षों को टूल किट प्रदान की गई।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा शक्ति केंद्र प्रभारियों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें 73 में से 62 लोग उपस्थित पाए गए। कार्यक्रम में अमित शर्मा रजनीश गुप्ता महेंद्र द्विवेदी उमाशंकर मिश्रा रमेश यादव योगेश मिश्रा मंगल महान उपेंद्र नीरज हरिदास वीरेंद्र अनुरागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।