फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The lovers went to the forest and consumed poison, both are in critical condition.

Mahoba News: प्रेमी युगल ने जंगल में जाकर जहर खाया, दोनों की हालत गंभीर

Sat, 04 Oct 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 04 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The lovers went to the forest and consumed poison, both are in critical condition.
महोबा। किशोरी के परिजनों ने जीजा के मौसेरे भाई से प्रेम विवाह कराने से मना कर दिया था तो वह बुधवार को 30 किमी का सफर तय करके प्रेमी के गांव पहुंच गई। जंगल में जाकर दोनों ने जहर खा लिया। अचेत अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना पनवाड़ी के बूढ़ी गांव के युवक का थाना अजनर के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक किशोरी के जीजा का मौसेरा भाई है। इस वजह से उसका किशोरी के घर आना-जाना था। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने शादी करने के लिए कहा। उनके प्रस्ताव पर परिजन विवाह के लिए तैयार नहीं हुए। किशोरी के परिजन ने उसके बाहर जाने और मोबाइल चलाने पर भी बंदिश लगा दी। इससे परेशान होकर किशोरी बुधवार को मौका पाकर प्रेमी कैलाश के गांव पहुंच गई। दोनों जंगल में और जहर खा लिए। रात में जब युवक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन




तभी जंगल में युवक के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर युवक के साथ किशोरी भी अचेत अवस्था में मिली। दोनों को तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों को झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ राधेश्याम वर्मा का कहना है कि किशोरी व युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed