{"_id":"693476b105b53c726a0ef99a","slug":"the-level-crossing-on-the-mahoba-khajuraho-railway-line-will-remain-closed-from-december-9-mahoba-news-c-225-1-mah1001-120405-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महोबा-खजुराहो रेलखंड पर नौ दिसंबर से बंद रहेगा समपार फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महोबा-खजुराहो रेलखंड पर नौ दिसंबर से बंद रहेगा समपार फाटक
Sun, 07 Dec 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे के महोबा-खजुराहो रेलखंड पर सिंहपुर डुमरा व राजनगर स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक को नौ दिसंबर से बंद कर दिया जाएगा। यहां रेलवे की ओर से आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में अब सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन वैकल्पिक रास्ते से गुजरेंगे।
रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सिंहपुरडुमरा-राजनगर स्टेशनों के मध्य आरओबी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य के मद्देनजर समपार संख्या-दो पर सभी प्रकार का सड़क यातायात नौ दिसंबर से कार्य पूर्ण होने तक पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग के रूप में दो पहिया वाहन चालक समपार फाटक संख्या-दो के निकट स्थित रेलवे कल्वर्ट का उपयोग करेंगे जबकि चार पहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्ग डुमरा चौराहा, सिंहपुर, संजयनगर, लवकुशनगर, छतरपुर मार्ग का प्रयोग करना होगा। वहीं बड़े व भारी वाहन महाराजपुर-महोबा-लवकुशनगर मार्ग का उपयोग करेंगे। रेल प्रशासन की ओर से सभी सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सहयोग करें।