फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The issue of the dilapidated Mahoba-Kabrai road was raised at the Udyog Bandhu meeting.

Mahoba News: उद्योग बंधु की बैठक में गूंजा महोबा कबरई बदहाल सड़क का मुद्दा

Thu, 28 May 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The issue of the dilapidated Mahoba-Kabrai road was raised at the Udyog Bandhu meeting.
महोबा। जनपद स्तरीय उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान महोबा से कबरई तक हाईवे की 18 किमी उखड़ी सड़क को दुरुस्त कराए जाने का मुद्दा गूंजा। इस पर जिलाधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) छतरपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बैठक में उद्यमियों ने बिजली की समस्या, महोबा से कबरई के बीच एनएचएआई सड़क का कार्य और अवैध खनिज परिवहन, कबरई क्षेत्र में क्रशर क्षेत्र में आवासीय भवन बनाए जाने के मामले रखे। बताया कि महोबा से कबरई तक एनएचएआई की सड़क बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे होने से परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उद्यमियों ने कस्बा कबरई में बुंदेलखंड विकास निगम की ओर से अधिग्रहित बांदा तिराहे की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण से अवगत कराया। साथ ही उद्यमियों को क्रशर के भंडारण के लिए लाइसेंस प्राप्त करने में चरित्र प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त करने की बात कही।
विज्ञापन


व्यापारी नेता रामजी गुप्ता ने शहर में बारिश से पहले नालों की बेहतर सफाई का मुद्दा उठाया। कहा कि हर साल बारिश में सड़कें टापू बन जाती हैं, इसका समाधान कराया जाए। जिलाधिकारी ने पालिका ईओ अवधेश कुमार को निर्देश दिए कि बारिश से पहले शहर के वार्ड वार नाला व नालियों की सफाई कराना सुनिश्चित करें और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके चौरिहा, व्यापारी संगठनों से देवेंद्र मिश्रा, रघुराज सिंह, मनु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed