फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The issue of demand for women's degree college in Mahoba resonated in the House.

Mahoba News: सदन में गूंजा महोबा में महिला डिग्री काॅलेज की मांग का मुद्दा

Thu, 20 Feb 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 20 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The issue of demand for women's degree college in Mahoba resonated in the House.
महोबा। जनपद सृजन के 30 साल बाद भी जिला मुख्यालय महोबा में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की मांग का मुद्दा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदन में गूंजा। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने महोबा में बालिका शिक्षा की इस प्रमुख समस्या को लेकर सदन का ध्यान आकर्षण कराया।
विज्ञापन

11 फरवरी वर्ष 1995 को महोबा को अलग जिला बनाया गया। बावजूद इसके शहर में एक भी राजकीय महिला महाविद्यालय नहीं है। महोबा में राजकीय महिला महाविद्यालय की मांग लंबे समय से चली आ रही है लेकिन महाविद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अब एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व शिक्षक विधायक डॉ. बाबू लाल तिवारी ने सत्र के दौरान विधान परिषद के सदन में नियम 110 के तहत यह मामला उठाया।
कहा कि महोबा शहर में राजकीय महिला महाविद्यालय न होने से छात्राओं को अध्ययन के लिए अन्य जनपदों का सहारा लेना पड़ता है। इससे कई छात्राओं की शिक्षा बीच में ही रुक जाती है। महोबा बुंदेलखंड का अत्यंत पिछड़ा जिला है। नवीन महाविद्यालय की स्थापना कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हजारों छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। यह मामला सदन में उठने के बाद विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने उच्च शिक्षा विभाग निदेशक को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि आख्या प्राप्त होते ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अब सदन तक मामला पहुंचने से महोबा में राजकीय महिला महाविद्यालय के स्थापना की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed