{"_id":"69920cfa2716bd15560cc9c8","slug":"the-heat-increased-during-the-day-the-mercury-reached-29-degrees-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122534-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दिन में बढ़ी गर्मी, पारा पहुंचा 29 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दिन में बढ़ी गर्मी, पारा पहुंचा 29 डिग्री
Sun, 15 Feb 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। रविवार को दोपहर के समय तेज धूप छाई रही। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हालांकि, समय के समय हल्की सर्दी फिर शुरू हो गई।
रविवार को सुबह के समय हल्की सर्दी रही लेकिन नौ बजे बाद दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई। दोपहर करीब एक बजे तीखी धूप रही। इसके बाद शाम के समय मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला। लोगों सर्दी का अहसास होने लगा। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 45 फीसदी और हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रतिघंटा रही। हालांकि, विशेषज्ञों ने मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत दिए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बताए हैं। इस दौरान हवाएं भी तेज चल सकती हैं। उधर, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह का कहना है कि दिन में गर्मी व रात के समय सर्दी का मौसम फसलों के लिए बेहतर है। ऐसे में गेहूं की पैदावार अच्छी होती है।