फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The girl's phone was not being received for two days

Mahoba News: दो दिन से रिसीव नहीं हो रहा था युवती का फोन

Wed, 28 Aug 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
The girl's phone was not being received for two days
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के एक व्यापारी की बेटी ने देहरादून में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उसकी इंटर्नशिप सितंबर माह में पूरी होना थी। दो दिन से उसका फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला झलकारीबाई नगर निवासी बाबूराम गुप्ता और उनकी पत्नी उर्मिला बर्तन व्यापारी हैं। बड़ी बेटी वर्षा गुप्ता दो साल से देहरादून में रहकर फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर रही थी। कोर्स पूरा होने जाने के बाद वह छह माह की इंटर्नशिप में थी।
विज्ञापन

अगले माह उसे पढ़ाई पूरी कर घर आना था लेकिन उसने किराए के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। 25 अगस्त को उसकी माता-पिता से आखिरी बार फोन पर बात हुई। इसके बाद फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब परिजनों ने देहरादून में रह रहे बुआ के लड़के अभिषेक को वर्षा के घर भेजा तो दरवाजा न खुलने पर खिड़की को तोड़कर देखा। जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतका की छोटी बहन साक्षी महोबा से बीकॉम कर रही है। वहीं छोटा भाई विश्वास हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed