फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The farmers' protest continued on the second day as well

Mahoba News: दूसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना प्रदर्शन

Tue, 19 Aug 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 19 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The farmers' protest continued on the second day as well
महोबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए भ्रष्टाचार व फर्जी बीमा कराने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग को लेकर जय जवान, जय किसान एसोसिएशन के बैनर तले किसानों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लामबंद किसानों ने सदर तहसील परिसर जमकर हल्ला बोला। धरने पर बैठे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि फसल बीमा योजना में बीमा कंपनी, कृषि विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की भ्रष्टाचार मेंं संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। फसल बीमा योजना में हुए व्यापक स्तर के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए। दूसरे किसानों की जमीन पर फर्जी बीमा कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजा जाए और क्लेम लेने वाले बीमा माफियाओं व फर्जी बीमा कराने वालों से किसानों को पैसा वापस दिलाया जाए। इस दौरान मनोहर सिंह, चंद्रभूषण, अनिल यादव, राजकुमार राजपूत, विश्वनाथ, परीक्षत, मुकेश कुमार, कालीचरण आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed