फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The farmer gave his life due to crop failure

Mahoba News: फसल बर्बाद होने पर किसान ने दे दी जान

Fri, 24 Mar 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 24 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The farmer gave his life due to crop failure
महोबा। बिलवई गांव में तीन दिन पहले बारिश व ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने खेत पर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक को बैंक कर्ज की अदायगी व बेटी के हाथ पीले करने की चिंता सता रही थी।
विज्ञापन

बिलवई गांव निवासी महेश (45) दस बीघा भूमि में खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था। वह कुछ भूमि बटाई पर भी लिए था। इस बार उसने गेहूं की बुआई की थी। फसल पककर तैयार हो गई थी। तीन दिन पहले तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसल खेत में ही बिछ गई थी। इससे वह परेशान रहने लगा। गुरुवार की सुबह पांच बजे किसान खेत पहुंचा। फसल बर्बाद देख सदमे में आए किसान ने खेत की मेड़ पर लगे पेड़ से फंदा लगा लिया। 10 बजे पुत्र शिवम खाना देने खेत पहुंचा तो पिता का फंदे पर शव लटका देखा।
विज्ञापन

मृतक के भाई धर्मेंद्र व पुत्र शिवम ने बताया कि पिता पर एसबीआई से किसान क्रेडिट कार्ड पर 1.80 लाख का कर्ज था। इसकी अदायगी की चिंता सता रही थी। बहन की शादी के लिए वह चिंतित रहते थे। इस बार खेती में बेहतर पैदावार की उम्मीद थी लेकिन बारिश व ओलावृष्टि फसल बर्बाद हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed