{"_id":"589df3b14f1c1b2938378341","slug":"the-evm-performance-of-public-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थलों पर हुआ ईवीएम का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थलों पर हुआ ईवीएम का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम मशीन चलाकर देखते नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर में आधा दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर ईवीएम मशीनों को चलाने के तौर तरीके बताए। नागरिकों ने मशीनों को देखा और वोट डालने के बाद वीप बजते ही वोट डल जाने की जानकारी दी गई।
शहर के आल्हा चौक, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन सहित आधा दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर शुक्रवार को ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन किया गया। कर्मियों ने लोगों की इंट्री कर मशीन चलाने की जानकारी दी। विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में मशीन चलाने और उसके बारे में जानने को लेकर उत्सुकता रही।
कर्मियों ने मशीन आन- आफ होने की जानकारी दी। महोबा विधानसभा में 10 प्रत्याशी होने के चलते 10 बटनों को सैट किया गया और 11 वां बटन नोटा का शामिल किया गया।