फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The election campaign ended, the candidates threw their strength

चुनाव प्रचार थमा, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Fri, 18 Feb 2022 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
The election campaign ended, the candidates threw their strength
महोबा। जिले की महोबा सदर व चरखारी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी झोंक दी। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों ने शहर में रोड शो निकालकर ताकत का अहसास कराया।
विज्ञापन

रोड शो के चलते शहर की सड़कें पूरे दिन जाम से जूझतीं रहीं। अब प्रत्याशी 24 घंटे गुपचुप तरीके से प्रचार कर मतदाताओं का अपने पाले में लाने का प्रयास करेंगे। यहां तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। भाजपा के प्रत्याशी राकेश गोस्वामी, सपा के मनोज तिवारी, बसपा के संजय साहू व कांग्रेस के सागर सिंह ने शहर में रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से प्रमुख दलों के प्रत्याशियों का रोड शो शुरू हुआ। जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। शहर के आल्हा चौक, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक आदि स्थानों पर रोड शो से जाम की स्थिति बनी रही।

जाम के झाम में बसों के अलावा एंबुलेंस व दो पहिया वाहन फंसे रहें। हालांकि एंबुलेंस में किसी मरीज के न होने के चलते दिक्कत नहीं हुई।
यूपी-एमपी बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी
मतदान को लेकर यूपी-एमपी की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कैमाहा व बिजौरी बॉर्डर में बिना जांच के वाहनों को नहीं निकलने दिया गया। बॉर्डर पर तैनात पुलिस फोर्स चार पहिया वाहनों की डिकी खोलकर सामान की जांच भी कर रही है। हालांकि चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित व चुनाव सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed