फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The economic crisis has upset the lives of women farmers

आर्थिक संकट से परेशान महिला किसान ने दी जान

Tue, 05 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 05 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The economic crisis has upset the lives of women farmers
जिले में दैवीय आपदा और कर्ज से परेशान किसानों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज एक महिला किसान ने फसल की बुवाई न होने ने परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला के पास नौ बीघा जमीन थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


थाना पनवाड़ी के ग्राम भरवारा निवासी मनोज कुमारी (24) पत्नी रामजीवन दो साल से पैदावार न होने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रही थी। उसके नाम नौ बीघा जमीन थी। उसके दो बच्चे सत्यम (4) और सपना (2) हैं। पति-पत्नी दोनों खेती करके परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन


ध़र, दो सालों से फसल की पैदावार न होने से मनोज कुमारी काफी परेशान थी। सूखे के चलते पति को भी कोई काम नहीं मिल रहा था। आर्थिक संकट से परेशान महिला किसान ने सोमवार को घर पर खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला किसान की मौत की खबर फैलते ही भारी भीड़ जमा हो गई। तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। मृतका के पति रामजीवन और मामा रतन ने बताया कि मनोज कुमारी फसल की बुवाई न होने के कारण काफी परेशान थी।


एक सप्ताह पहले मायके गई थी, तब भी उसने फसल की पैदावार न होने व आर्थिक संकट की बात बताई थी। तहसीलदार रामजी का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। आर्थिक संकट से मौत पाए जाने पर पीड़ित परिवार को राहत राशि व किसान दुर्घटना बीमा का भी लाभ दिलाया जाएगा। एसओ पनवाड़ी एके सिंह ने बताया कि महिला द्वारा आग लगाने की जानकारी मिली थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed