{"_id":"694596e47998b6592b0ef1be","slug":"the-district-magistrate-distributed-blankets-to-the-needy-and-the-elderly-mahoba-news-c-225-1-mah1001-120764-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डीएम ने जरूरतमंदों व बुजुर्गों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डीएम ने जरूरतमंदों व बुजुर्गों को बांटे कंबल
Fri, 19 Dec 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 18 परिचय-रैन बसेरे में मौजूद लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेतीं डीएम। स्रोत:
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज ने एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय के साथ नगर क्षेत्र में संचालित रैन बसेरा व विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। कहा कि रैन बसेरे में आने वाले जरूरतमंद को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने रेन बसेरा में ठहर रहे जरूरतमंद व्यक्तियों और बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान जिला महिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, आंबेडकर पार्क समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर जलाए जा रहे अलाव का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिह्नित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ताकि, शीतलहर के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पालिका ईओ अवधेश कुमार को रैन बसेरे में साफ-सफाई, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, गद्दा ,पानी की व्यवस्था आदि सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने अपील करते हुए कहा कि शीतलहर के दृष्टिगत कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और नगर निकायों में संचालित रैन बसेरों का ही आश्रय ले। इस दौरान तहसीलदार दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।