{"_id":"68d0480e42921c692f0b3ab4","slug":"the-court-is-decorated-from-today-the-praises-of-the-mother-will-resonate-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-118217-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सजे दरबार, आज से गूंजेगी माता की जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सजे दरबार, आज से गूंजेगी माता की जयकार
Mon, 22 Sep 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 01 चौरादेवी मंदिर में माता रानी का पहला श्रृगांर करते पुजारी राम दुलारे। संवाद
महोबा। शारदीय नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को भोर से ही देवी मंदिरोंं में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटेगी। प्रमुख मंदिरों में साज-सज्जा के साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में करीब 150 पंडालोंं में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। पंडालों को बिजली की आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।
शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका, छोटी चंद्रिका मंदिर, काली माता, सिंहवाहिनी, महेश्वरी माता व चरखारी के मदारन देवी मंदिर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ जुटेगी। बड़ी चंद्रिका मंदिर में नौ दिवसीय मेले का आयोजन होगा। मेले में दुकानें और झूले लग गए हैं। मेले में हर साल लोग घरेलू जरूरतों का सामान खरीदते हैं। बच्चे झूले का आनंद लेते हैं।
यहां महोबा के अलावा बुंदेलखंड के सभी जिलों और मध्यप्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना से श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचेंगे। पंडालों को बिजली की लाइटोंं से सजाया गया। नवरात्र को लेकर मंदिरों में पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। बड़ी चंद्रिका मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग द्वार हैं।
विज्ञापन
सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस बार अगरबत्ती जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। भक्त पूजा-अर्चना में धूपबत्ती का प्रयोग करें। इसके लिए दुकानदारों को भी अगरबत्ती न बेचने के लिए निर्देशित किया गया है।