{"_id":"6998b8341deac7773b0f3b61","slug":"the-contractor-has-disappeared-leaving-the-road-construction-incomplete-for-three-years-villagers-are-upset-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-122660-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन साल से अधूरा सड़क निर्माण छोड़ ठेकेदार गायब, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन साल से अधूरा सड़क निर्माण छोड़ ठेकेदार गायब, ग्रामीण परेशान
Sat, 21 Feb 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के अतरौली गांव में तीन साल से अधूरा सड़क निर्माण छोड़कर ठेकेदार गायब है। एक किलोमीटर कच्ची और ढाई किमी गिट्टी वाली सड़क पर ग्रामीण चलने को मजबूर हैं। कई बार ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों व डीएम को शिकायती पत्र देकर सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराए जाने की मांग की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
ग्राम पंचायत पहरेथा के मजरा अतरौली को पक्की सड़क से जोड़ने की मांग ग्रामीण एक दशक से कर रहे थे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग किए जाने पर तीन साल पहले रिवई-काकुन मार्ग से जोड़कर तीन किलोमीटर की सड़क स्वीकृत हुई थी। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने ढाई किलोमीटर में सोलिंग, गिट्टी तो डलवा दी लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी शेष कार्य नहीं कराया। दो दिन पहले ग्रामीण संतोष कुमार, धर्मदास, नीरेंद्र सिंह, अरविंद परिहार, लघुचंद्र, आलोक सिंह, धर्मेंद्र आदि ने डीएम गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र देकर समस्या बताई थी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एनके त्यागी का कहना है कि बुंदेलखंड विकास निधि से स्वीकृत सड़क का कार्य बजट न मिलने से ठेकेदार ने बंद कर दिया था। प्रथम किस्त ही मिल पाई है। इस निधि में शामिल केंद्रांश का बजट अटकने से अगली किस्त नहीं आ सकी है।