फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   the construction of platform

प्लेटफार्म के निर्माण में हो रही धांधली

Fri, 17 Mar 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 17 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
 the construction of platform
all weather road - फोटो : demo pic
उत्तर मध्य रेलवे के अभियंताओं की निष्क्रियता के चलते महोबा रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों में जमकर धाध्ंाली की जा रही है। गुणवत्ता विहीन निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक में हो रहें कार्य अपनी गुणवत्ता की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन



विश्व के प्रमुख पर्यटन केंद्र खजुराहो के महोबा रेलवे स्टेशन से जुड़ जाने के बाद महोबा को बेहतर यात्री सुविधाएं देने की रेलवे महकमें ने कमर कस ली है। इसमें वहीं विभाग के अभियंता खुलेआम घटिया निर्माण कराकर रेलवे की साख में बट्टा लगा रहे हैं।
विज्ञापन


महोबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों को दोनों ओर लंबाई बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही प्लेटफार्म किनारे नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें भी घटिर्या इंट खुलेआम लगाया जा रहा है। साथ ही बेस फाउंडेशन में सीमेंट कंकरीट का काम भी वास्तविक अनुपात में न कर महज खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लेट फार्मों की ऊंचाई बढ़ानें के लिए लगाए गए कंकरीट के वाल पिलर में भी मानक के अनुरूप आरसीसी की ढलाई नहीं कराई गई है। विभागीय अभियंताआें को मौके पर देखने की फुर्सत नहीं हैं। ठेकेदार भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।



रेलवे मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश अवस्थी, अतुल शर्मा आदि ने मंडलीय रेल प्रबंधक से महोबा में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता मेनटेन कराने की मांग की है। उधर, उत्तर मध्य रेलवे के एईएन एससी गिरि ने बताया कि एक नंबर का ईंट मिलता नहीं हैं। इसलिए ठेकेदार तीन नंबर का ही लगाते हैं। इसी ईंट का स्टीमेट भी पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed