फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The concern of the family, save us state-Modi

उन्हें परिवार की चिंता, हमें प्रदेश बचाने की-मोदी

Mon, 24 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 24 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
The concern of the family, save us state-Modi
रैली में भाषण देते मोदी - फोटो : amarujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा परिवार में मचे घमासान पर दो टूक कहा कि उन्हें परिवार बचाने की चिंता है और हमें प्रदेश बचाने की। मुलायम और अखिलेश सिंह यादव का नाम लिए बिना बोले कि यूपी सरकार के माफियाओं से प्रदेश और बुंदेलखंड की धरती को बचाने के लिए इस बार भाजपा की सरकार जरूरी है। वे सोमवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ऐसी पार्टी की सत्ता है, जिसने अपना परिवार बचाने के चक्कर में प्रदेश को माफियाओं के हाथों लुटने के लिए छोड़ दिया। अब सिर्फ भाजपा ही है, जो सपा और बसपा के माफियाओं को लॉकअप में डालकर यूपी का नए सिरे से विकास कर सकती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक के मसले पर उन लोगों जमकर फटकार लगाई जो इसे राजनीतिक स्टंट बताकर  महिलाओं को समानता के अधिकार से वंचित करने पर तुले हैं। उन्होेंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। तीन तलाक का मुद्दा महिलाओं के स्वाभिमान से जुड़ा है, इसलिए उसको बेवजह बहस का मुद्दा बनाने से बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग विद्वान हैं, जिनको इनसे आपत्ति है, वे सामने आकर अपनी बात रखें। कोई भी कहीं भी खड़ा होकर तलाक के नाम पर महिलाओं का अपमान नहीं कर सकता है। उन्होंने बुदेलखंड के साथ यूपी की जनता को भरोसा दिलाया कि यदि वे प्रदेश की सत्ता परिवर्तन को तैयार हैं तो वह भी बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश की व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन करके दिखाएंगे। प्

रधानमंत्री ने युवाओं और महिलाओं को खास तवज्जो दी। कहा कि बाप दादाओं ने भावुकता में बहकर यूपी में बसपा और सपा की सरकार लाने की जो गलती की है, उसे वे न दोहराएं। यूपी ने प्रदेश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं। उन्हें भी यहां की जनता ने यह सौभाग्य दिया है। अभी तक जितने प्रधानमंत्री बने हैं, उन सभी से ज्यादा काम करके दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री ने विकास के मुद़दे पर बुंदेलखंड की खराब स्थिति के लिए सपा और बसपा की सरकारों को दोषी ठहराया। कहा कि जितना भी धन केंद्र से भेजा जाता है, वह यूं ही बेकार चला जाता है। यूपी के बुंदेलखंड की तुलना उन्होेंने मध्य प्रदेश के बुुंदेलखंड से विकास के आधार पर की।


कहा कि दोनों सरकारों को एक जैसी केंद्रीय सहायता दी गई लेकिन यूपी की सरकार ने पैसे का दुरुपयोग किया जबकि मध्यप्रदेश की सरकार ने सदुपयोग।  मोदी ने प्राकृतिक संपदा के दोहन पर रोक, वर्षा जल संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे तमाम मुद़दों पर लोगों से आगे आकर काम करने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि धरती मां के समान है, इसे लूटने नहीं दिया जाएगा। नदियों को जोड़ने के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की योजना को लागू करने के लिए केन बेतवा नदी को जोड़ने की बात कही। उन्होंने यह जिम्मेदारी सभा में मौजूद जल संसाधन मंत्री उमा भारती का सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed