{"_id":"693476de65fb4130890f4031","slug":"the-complainant-reached-the-resolution-day-pleading-mahoba-news-c-225-1-mah1001-120397-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गिड़गिड़ाते हुए समाधान दिवस में पहुंचा फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गिड़गिड़ाते हुए समाधान दिवस में पहुंचा फरियादी
Sun, 07 Dec 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में आए मंडलायुक्त अजीत कुमार के सामने एक फरियादी ने जोर-जोर से गिड़गिड़ाते हुए पहुंचा तो मौजूद अधिकारी अचरज में पड़ गए। भूमि से कब्जे संबंधी शिकायत होने पर मंडलायुक्त ने समिति बनाकर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए।
तहसील क्षेत्र के कुड़ई गांव निवासी नाथूराम ने समाधान दिवस में बताया कि उसकी भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इससे वह परेशान हैं, कोई उसकी नहीं सुन रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने पीड़ित की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए समाधान कराने का भरोसा दिया। कहा कि यदि शिकायत गलत पाई जाती है तो शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में 45 शिकायतें आईं। जिनमें से दो का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसआईआर में शत-प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ कुलदीप तिवारी व खूब सिंह राजपूत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह तहसील चरखारी में डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 69 शिकायतें आई। जिनमें से महज एक का ही मौके पर निस्तारण हुआ। सोहरयाव निवासी कमला ने कृषि भूमि पर कब्जा, रिवई निवासी गणेश प्रसाद ने उसकी भूमि पर मकान बना कर कब्जा करने, वीर सिंह ने मौजा मरकुईया पर चक रोड पर कब्जा करने की शिकायत की।
विज्ञापन
अनुपस्थित सहायक लेखाकार का वेतन रोकने के निर्देश
महोबा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने सीएचसी कुलपहाड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, दवा की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता देखी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार, मरीजों की सुविधा व अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक कार्यालय जैतपुर का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि सहायक लेखाकार जुबैर खान ने हस्ताक्षर तो किए लेकिन वह मौके पर अनुपस्थित पाए गए। इस पर आयुक्त ने खंड विकास अधिकारी को सहायक लेखाकार का वेतन रोकने के निर्देश दिए।