फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The chief thing-governor will power and water problem

बिजली-पानी की समस्या पर सीएम से करेंगे बात- राज्यपाल

Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The chief thing-governor will power and water problem
सम्मान समारोह में बोलते राज्यपाल - फोटो : amarujala

ओल्ड पैलेस चरखारी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र सेनानी, शिक्षाविद, संगीत, हस्तशिल्प, लोक विधा की प्रतिभाओं और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के टॉप टेन छात्र-छात्राओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राज्यपाल के हाथों सम्मान पाकर प्रतिभाओं के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन


सियारानी राजपूत की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल ने कहा कि पानी से भरे तालाबों को देखकर अच्छा लगा। अब बुंदेलों को पानी की कमी नहंी होगी। बोले, राज्यपाल केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच सेतु का काम करता है। बुंदेलखंड की बिजली, पानी, किसानों की समस्या का निराकरण कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करूंगा। साथ ही मांगपत्र केंद्र को भी भेजेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भावी नागरिक हैं। वीर और किसान जब एक होते हैं, तभी देश आगे बढ़ता है। हमारा देश कृषि आधारित देश है। देश के विकास के लिए कृषि को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें स्वराज लाना है, तो सबको शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अच्छी शिक्षा दें। कहा कि युवा हमारे देश की पूंजी है, उन्हें काम करने का मौका मिलना चाहिए। व्यक्ति को हमेशा मुस्कुराता रहना चाहिए। कोई अच्छा कार्य करता है, तो उसकी तारीफ करें, किसी को अपमानित न करें। अहंकार मानव के जीवन में स्पीड ब्रेकर बन जाता है और गति को रोक देता है। हाईस्कूल व इंटर में छात्रों से आगे रहने पर छात्राओं की तारीफ की और मेहनत करते हुए आगे बढ़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड में चार सालों से किसान सूखा और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गया है। किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए। जिले में बिजली का घोर संकट है। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, नगर पालिका चेयरमैन महोबा पुष्पा अनुरागी, बृजभूषण राजपूज उर्फ गुड्डू, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई।


समारोह में कौन-कौन हुआ सम्मानित
इंटरमीडिएट के अजय राजपूत, शैलेंद्र, मुस्कान, सोनू, कीर्ति, शिवानी, अपूर्वा, नीरज, आस्था सहित 10 टॉप टेन एवं हाईस्कूल के नीरज, ज्योति, उरूज फातिमा, सोनाली, साक्षी, शिवानी सहित 10 टॉप टेन छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अच्छेलाल सक्सेना, बाबूलाल, स्वतंत्रता सेनानी शत्रुघन सिंह के पौत्र राजू प्रताप सिंह, लोकतंत्र सेनानी भागवत प्रसाद गुप्ता, भगवानदास बसेड़िया, आल्हा सम्राट बच्चा सिंह, रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका मालती विश्वकर्मा, जगप्रसाद तिवारी, महंत विशंभर दास, दाऊ तिवारी, विनीत राजपूत सहित एक सैकड़ा लोगों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed