फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   "The Centre government has a relief of the amount paid"

‘केंद्र ने राहत राशि का नहीं दिया एक धेला’

Mon, 13 Jul 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Mon, 13 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
"The Centre government has a relief of the amount paid"

विधायक विशंभर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से

विज्ञापन
बर्बाद हुए किसानों को आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार ने एक धेला तक नहीं दिया है। आर्थिक मदद के नाम पर झूठा प्रचार कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार किसानों की हितैषी नहीं है।

विधायक ने रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि  किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने के लिए सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए तीन हजार करोड़ रुपए राहत राशि के रूप में वितरित कराया है जबकि भाजपा नेता केंद्र द्वारा पैसा देने की बात कहकर झूठ बोल रहे हैं, उनके पास यदि कोई पैसा देने का सबूत है तो वह बताएं।

अब किसानों के खातों में सीधा पैसा भेजा जा रहा है। एक बिस्वा जमीन मालिक को भी कम से कम डेढ़ हजार रुपए की चेक दी जा रही है। यदि कहीं पर भी डेढ़ हजार रुपए से कम चेक मिलने की शिकायत मिली तो लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पूरे प्रदेश में सेालर प्लांट और बिजली के प्लांट लग रहे हैं, जिससे वर्ष 2016 तक बिजली व्यवस्था बेहतर की जा सकेगी। सपा की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपाई बौखला गए है।

भाजपा ने लोक सभा चुनाव से पहले किए गए एक भी वादों को पूरा नहीं किया, जिससे अब विधानसभा चुनाव से पहले एक दूसरे को लड़ाने की साजिश की जा रही है। इस मौके पर पूर्व श्रम मंत्री सिद्धगोपाल साहू, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, छत्रपाल यादव, शोभालाल यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed