{"_id":"e92214b31f399d8da7a99f068962e5a7","slug":"the-center-received-66-anganbadi-sought-clarification-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद मांगा स्पष्टीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
महोबा। आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित संचालित कराने और शिक्षण कार्य में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से चलाए गए पखवारा निरीक्षण अभियान के दौरान 66 केंद्र बंद पाए गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायकों का मानदेय रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया।
जिले में चलाए गए पखवारा निरीक्षण अभियान के तहत जिले 1053 आंगनबाड़ी केंद्रों का जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल, विकास परियोजना अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड जैतपुर, पनवाड़ी, चरखारी और कबरई के 66 आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए, जिस पर अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय रोका गया है। साथ ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि हाट कुक्ड की धनराशि समय से न निकालने के कारण 197 आंगनबाड़ी केंद्रों में हाटकुक्ड नहीं बन सका, जिसे गंभीरता से लेते हुए सभी 197 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में खलबली मची रही। डीपीओ ने बताया कि विकासखंड कबरई के चुनाव संपन्न होने के बाद पुन: निरीक्षण किया जाएगा।