{"_id":"574de1e24f1c1bd24c10a287","slug":"the-camp-registration-of-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर व्यापारियों का किया पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर व्यापारियों का किया पंजीयन
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
पंजीयन कराते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर आरपी त्रिपाठी ने कहा कि वैट का काफी हद तक सरलीकरण हुआ है। जिससे हर व्यापारी अपने कारोबार का स्वयं कर निर्धारण कर टैक्स जमा कर सके। हर पंजीकृत व्यापारी या उसके पार्टनर को पांच लाख रुपये का आजीवन दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है।
शहर के मुकुल विवाह घर में आयोजित नए व्यापारियों के पंजीयन कैंप में डिप्टी कमिश्नर बोल रहे थे। उन्होंने कर की सरलीकृत योजनाओं के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी। असिस्टेंट कमिश्नर राजीव पांडेय ने कहा कि शासन का लक्ष्य बिना किसी भय के हर व्यापारी को कारोबार करने के लिए पंजीकरण कराने का है। उन्होंने कहा कि हर व्यापारी को एक करोड़ से कम के कारोबार करने पर तिमाही रिटर्न टैक्स के साथ देना होता है।
बड़े व्यापारियों को हर माह रिटर्न देने का प्रावधान है। असिस्टेंट कमिश्नर ने मौके पर आए दो दर्जन व्यापारियों को मौके पर वैट के पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किए। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप चंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को बिना किसी बाधा के त्वरित पंजीकरण प्रमाण पत्र मौके पर देना विभाग की पारदर्शिता पूर्ण कार्यप्रणाली की ओर इशारा करती है। इस मौके पर बसंत लाल गुप्ता वाणिज्यकर अधिकारी, जगदीश कुमार, जितेंद्र, कालूराम, चंदन सिंह, राम सिंह, बृजेंद्र गुप्ता, अरूण पुरवार, प्रकाश गुप्ता, मुलायम सिंह ,विनोद सोनी आदि रहे।