{"_id":"613656528ebc3e887b7a0d18","slug":"the-bullies-beat-up-the-workers-on-the-mountain-for-not-paying-the-extortion-mahoba-news-knp65057644","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर पहाड़ पर दबंगों ने काटा बवाल, श्रमिकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर पहाड़ पर दबंगों ने काटा बवाल, श्रमिकों को पीटा
विज्ञापन
महोबा। कबरई थाना क्षेत्र के सिंघनपुर बघारी में पहाड़ मालिक से दो लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगने और न देने पर दबंगों ने पहाड़ पहुंचकर जमकर बवाल किया। श्रमिकों से मारपीट कर दी। जिससे एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहाड़ पट्टाधारक ने क्रशर यूनियन के साथ डीएम-एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सिंघनपुर बघारी गांव में दो हेक्टेयर का खनन पट्टा वर्ष 1986 में सुऐब अहमद के नाम हुुआ था। सुऐब की मौत के बाद पट्टा उनकी पत्नी साबरा खातून के नाम नीलामी में हो गया। करीब 35 वर्ष से पहाड़ में खनन का कार्य चल रहा है। पट्टाधारक के पुत्र अतीक अहमद ने क्रशर यूनियन के राम किशोर सिंह, शिवपाल तिवारी, अकील अहमद आदि के साथ डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी सुधा सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि गांव के दबंग लगातार प्रतिमाह दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। न देने पर पहाड़ में खनन का काम नहीं होने दे रहे हैं। सोमवार को दबंगों ने पहाड़ पहुंचकर तोड़फोड़ की और श्रमिकों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में घायल रमाकांत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ऐसे बढ़ा दबंगों का आतंक
महोबा। पट्टाधारक के पुत्र अतीक अहमद ने शिकायती पत्र में बताया कि 30 अगस्त को दबंगों ने पहाड़ पर हंगामा किया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पहाड़ में लगी मशीनों में तोड़फोड़ की गई। जिसकी शिकायत प्रशासनिक अफसरों से की गई लेकिन दबंगों ने काम शुरू नहीं होने दिया। तब तहसीलदार बालकृष्ण सिंह, सीओ रामप्रवेश राय व खान अधिकारी ने जांच की थी। चार सितंबर को समाधान दिवस में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।