फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bullies attacked the young man with an axe

दबंगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया लहूलुहान

Fri, 22 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
The bullies attacked the young man with an axe
अजनर (महोबा)। थाने के जैलवारा गांव में पुरानी खुन्नस को लेकर दबंगों ने नशे में घर में घुसकर एक युवक पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में सौंप दी है।
विज्ञापन

जैलवारा निवासी कल्लू अहिरवार (28) पुत्र हिसाबी के चाचा ने चार माह पहले जमीन बेची थी। जमीन को पड़ोसी खरीदने के प्रयास में थे, लेकिन जमीन दूसरे को बेचे जाने पर दबंग खुन्नस मानने लगे। इसी बात पर दबंगों ने बुधवार रात कल्लू के घर में हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से सिर फट गया और एक आंख पर गंभीर चोट आई है। घटना के समय पिता व भाई खेतों पर काम करने गए थे। मारपीट की घटना के बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर थाना अजनर में सौंपी है। थानाध्यक्ष राधेबाबू का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed