{"_id":"f9c50f323051e77926daeb11938c00b2","slug":"the-brothers-sought-tilak-took-longevity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों को तिलक लगा कर मांगी लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों को तिलक लगा कर मांगी लंबी उम्र
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में भैयादूज पर्व प्रेम और उल्लास के माहौल में मनाया गया। घर में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव से विधि विधान से पूजा अर्चना की। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को भैयादूज का पर्व जिले में परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह महिलाओं ने गोर्वधन पूजा के बाद दरवाजे पर द्वेज पूजा की। गोबर से आकृति बनाकर अबीर, हल्दी, चावल चढ़ाने के बाद पूजन किया। टकटइया को खप्पर से ढकने के बाद मूसर से पारिवारिक सदस्यों के साथ कूटने की रस्म निभाई।
विज्ञापन
महिलाओं ने श्रद्धा भाव स घर में भैयादूज की पूजा की। बहनों ने भाइयों के माथे पर अक्षत रोली से मंगल तिलक कर लंबी उम्र की कामना की साथ उन्हें मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन