{"_id":"6261a58ba532257296030f7f","slug":"the-bride-reached-the-college-to-take-the-exam-before-farewell-the-procession-stayed-mahoba-news-knp692525035","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई से पहले परीक्षा देने कॉलेज पहुंची दुल्हन, रूकी रही बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई से पहले परीक्षा देने कॉलेज पहुंची दुल्हन, रूकी रही बरात
विज्ञापन
महोबा के कॉलेज में हिंदी साहित्य का पेपर देती दुल्हन।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रंजना गुरुवार को विदाई से पहले पेपर देने पहुंचीं। द्वितीय पाली में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक परीक्षा हुई। इस दौरान बरात रुकी रही। परीक्षा के बाद दुल्हन की विदाई की गई।
थाना खन्ना के तिंदुही गांव निवासी रंजना वीरभूमि कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। बुधवार को रंजना की शादी थी। बरात मध्यप्रदेश के कस्बा नौगांव से आई थी। पूरी रात शादी की रस्मे अदा की गईं। सुबह करीब दस बजे जब विदाई का समय आया तो रंजना ने पहले पेपर देने और बाद में विदाई करने की बात कही। पिता खुशाली व माता रुकमणि ने रंजना को कॉलेज भेजा।
हाथों में मेहंदी और लाल जोड़े में सजी दुल्हन कॉलेज पहुंची और हिंदी साहित्य का द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दी। इस दौरान दूल्हा राजेश कुमार व बराती दुल्हन के परीक्षा देकर आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
वीरभूमि कॉलेज के प्राचार्य सुशील बाबू ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान से छात्राओं में जागरूकता आई है। विदाई से पहले छात्रा का परीक्षा देने का निर्णय सराहनीय है। रंजना महाविद्यालय की मेधावी संस्थागत छात्रा है। एनएसएस की गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है।