{"_id":"69d1643b4f3aad80000c44cb","slug":"the-body-of-a-youth-who-drowned-in-a-dam-was-found-after-24-hours-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123979-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 24 घंटे बाद मिला बांध में डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 24 घंटे बाद मिला बांध में डूबे युवक का शव
Sun, 05 Apr 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के कमालपुरा बांध में नाव पलटने से डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला है। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
कमालपुरा गांव निवासी मोनू अहिरवार (26), आकाश अहिरवार (29) और बंटी अहिरवार (30) शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर से बांध में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वह एक नाव से बांध के बीच में पहुंच गए थे। अचानक नाव पलटने से तीनों दोस्त डूब गए। मोनू व आकाश किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए लेकिन बंटी डूब गया था। बंटी की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह एक बार फिर खोज शुरू की गई। करीब 11 बजे बंटी का शव बांध के बीच में उतराता मिला। घटना के चलते पूरी रात परिजन बांध के किनारे बैठे रहे। सुबह शव मिलने पर रोना-पीटना मच गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।