फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The blood bank itself is suffering from anemia, with only 21 units remaining.

Mahoba News: ब्लड बैंक को ही एनीमिया, सिर्फ 21 यूनिट शेष

Sun, 24 May 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The blood bank itself is suffering from anemia, with only 21 units remaining.
फोटो 23 एमएएचपी 01 परिचय-जिला अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक भवन। संवाद
महोबा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में इन दिनों रक्त की कमी है। हालात यह हैं कि जरूरतमंद मरीजों के लिए केवल 21 यूनिट ब्लड ही उपलब्ध है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को रक्त के लिए भटकना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क दुर्घटना, डायलिसिस और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की कुल क्षमता 200 यूनिट रक्त संग्रहण की है। सामान्य दिनों में यहां पर्याप्त मात्रा में ब्लड उपलब्ध रहता है लेकिन भीषण गर्मी के चलते रक्तदान में कमी आने से संकट गहरा गया है। वर्तमान में ए, एबी और ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप की एक भी यूनिट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इन ग्रुप के मरीजों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन




गाइडलाइन के अनुसार गर्भवती के लिए प्रत्येक ब्लड ग्रुप का कम से कम दो यूनिट रक्त आरक्षित रखना आवश्यक होता है लेकिन मौजूदा स्थिति में यह व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। रक्त की कमी को देखते हुए ब्लड बैंक कर्मचारी लगातार स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर रक्तदान शिविर लगाने की अपील कर रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि ब्लड बैंक में प्लाज्मा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 300 यूनिट क्षमता वाले प्लाज्मा स्टॉक में फिलहाल 226 यूनिट सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






जिला अस्पताल में उपलब्ध ब्लड

ग्रुप- यूनिट
ए पॉजिटिव : 03
ए निगेटिव : 00
बी पॉजिटिव : 12

बी निगेटिव : 02

एबी पॉजिटिव : 01
एबी निगेटिव : 00
ओ पॉजिटिव : 03

ओ निगेटिव : 00




लगातार स्वयंसेवी संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है। समय-समय पर शिविरों के माध्यम से ब्लड एकत्रित किया जाता है। ताकि मरीजों को दिक्कत न हो।- डॉ. राजेश भट्ट, ब्लड बैंक प्रभारी, जिला अस्पताल महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed