फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The benefits of BJP government's schemes reached every needy

Mahoba News: प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुचा भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ

Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The benefits of BJP government's schemes reached every needy
महोबा। भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पीएम मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए अपने कार्यकाल के नौ साल समर्पित किए। देश के प्रत्येक नागरिक व प्रत्येक वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। पूर्व की सरकारों ने छह दशक से अधिक समय तक देश में राज किया। सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश में राज किया लेकिन कोई भी सरकार लाभार्थी सम्मेलन कराने में असमर्थ रही।
विज्ञापन

शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, जरूरतमंदों और समाज की आखिरी पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम किया। पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, स्टार्टअप इंडिया आदि योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभांवित किया। देश व प्रदेश में पक्की सड़कें और एक्सप्रेस-वे बनवाकर लोगों के लिए यातायात के लिए व्यवस्था बेहतर की। स्वच्छता अभियान चलाकर देश को साफ सुथरा किया। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, एमएलसी विधायक जितेंद्र सिंह सेंगर, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, पालिकाध्यक्ष डॉ. संतोष चौरसिया, अवधेश गुप्ता, प्रीतम सिंह किसान, शशांक गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष
कुलपहाड़। नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने भाजपा के कानपुर खंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल से मुलाकात की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें चांदी का मुकुट भेंट किया। प्रकाश पाल ने कहा कि यह गरीबों की बच्चियों की शादी में खर्च किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कमलेश सक्सेना ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चांदी के मुकुट से पायलें बनवा कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बच्चियों की शादी में भेंट की जाएंगी। इस दौरान भाजपा नेता राकेश अरजरिया, उमाशंकर मिश्रा, बाबूलाल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed