{"_id":"6a19f29d337b2c4c3a01c9c2","slug":"the-bed-joint-entrance-examination-will-be-held-in-two-shifts-at-three-centers-mahoba-news-c-225-1-mah1001-125701-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन केंद्रों पर दो पालियों में होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन केंद्रों पर दो पालियों में होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
महोबा। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 31 मई को परीक्षा शहर के तीन केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद में आठ बीएड कॉलेज संचालित हैं, इनमें आठ सौ सीटें हैं।
शासन की ओर से इस वर्ष भी बीएड संयुक्त प्रवेश कराए जाने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को सौंपी गई है। प्रवेश परीक्षा को लेकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थी से प्रवेश पत्र की एक फोटोयुक्त प्रति जमा कराएंगे। परीक्षा में पहले की तरह ही निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा केंद्र में वॉइस रिकॉर्डर के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, बिजली व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र पर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं 500 मीटर की दूरी तरह फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। शहर में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा वीरभूमि कॉलेज, जीआईसी व जीजीआईसी में होगी। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुरूप कराई जाएगी।