फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bank reached a half million cash groom

ढाई लाख कैश के लिए बैंक पहुंचा दूल्हा

Mon, 21 Nov 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 21 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
The bank reached a half million cash groom
शादी के लिए ढाई लाख कैश देते बैंक मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
 500 और 1000 के नोट बंद होने से शादी के इंतजाम में जुटे लोगों की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने ढाई लाख रुपये तक निकालने की छूट दे दी है। सोमवार को एसबीआई शाखा कबरई पहुंचे दूल्हे को बैंक मैनेजर ने ढाई लाख रुपये दिए। हालांकि तमाम लोग अभी भी शादी के लिए पैसा निकालने को
विज्ञापन


बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।कस्बा कबरई के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी सूर्यकांत पाठक के पुत्र प्रदीप पाठक की शादी 24 नवंबर को है। उसकी बारात छतरपुर जाना है। दूल्हा व उसका पिता रोज बैंक के चक्कर लगा रहे थे। अमर उजाला ने प्रदीप पाठक की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। सोमवार को
विज्ञापन


एसबीआई शाखा कबरई पहुंचे प्रदीप पाठक को बैंक मैनेजर अजय कुमार ने ढाई लाख रुपये कैश दिया। प्रदीप पाठक और उसके पिता सूर्यकांत पाठक ने कहा कि अमर उजाला के प्रयास से ही उन्हें शादी के लिए पैसा मिल सका। शादी के लिए पैसा देने वाली एसबीआई कबरई पहली शाखा बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed