{"_id":"695aac95cd72543f6209d459","slug":"the-annual-function-will-tell-the-ill-effects-of-children-dropping-out-of-school-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121235-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वार्षिकोत्सव में बताएंगे बच्चों के स्कूल छोड़ने के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वार्षिकोत्सव में बताएंगे बच्चों के स्कूल छोड़ने के दुष्प्रभाव
Sun, 04 Jan 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव को रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। वार्षिकोत्सव पर शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को शामिल करते हुए आउट ऑफ स्कूल बच्चों या निरंतर अनुपस्थित रहने के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए नाटक आदि का मंचन किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने 31 जनवरी तक विद्यालयों में वार्षिकोत्सव के आयोजन के निर्देश जारी किए हैं। वार्षिकोत्सव में बच्चों को शिक्षा के महत्व, उपस्थिति, घर में पढ़ाई जारी रखने
आदि पर भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। रचनात्मक कौशल के लिए लेखन, ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। लर्निंग बाई डूइंग के तहत निर्मित वस्तुओं के स्टॉल का प्रदर्शन किया जाएगा। सर्वाधिक उपस्थिति वाले पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के बच्चे को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चे भी पुरस्कृत होंगे। विद्यालय में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों, ग्राम प्रधान आदि जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। वार्षिकोत्सव का आयोजन सुबह 10 से दोपहर दो के बीच किया जाएगा। इस दौरान खेल उत्सव भी होगा। इसमें कक्षा तीन से पांच के बच्चों के लिए 50 व 100 मीटर की दौड़, कक्षा पांच से आठ के बच्चों के लिए 100 और 200 मीटर की दौड़, सभी बच्चों के लिए रिले रेस का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।