फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The admission test of the upstart 3251 candidates

3251 परीक्षार्थियों ने दी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 10 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 10 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The admission test of the upstart 3251 candidates
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के 3251 छात्र- छात्राओं ने शिरकत की। परीक्षा सुबह साढ़े ग्यारह बजे से डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा दौरान परीक्षार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन



 
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले के डीएवी इंटर कालेज, राजकीय मकुंद लाल इंटर कालेज, जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़, राजकीय इंटर कालेज चरखारी, राजकीय इंटर कालेज पनवाड़ी सहित पांच परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई।
विज्ञापन




परीक्षा के लिए सुबह से ही दूरदराज और ग्रामीण अंचलों से बच्चे अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस बजे से ही पहुंच गए, जहां पर चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा निर्धारित समय से कराई गई।



परीक्षा के लिए 3721 बच्चों ने आवेदन पत्र जमा किए थे, जिसमें से 3251 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 470 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए  उप जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को पर्यवेक्षक बनाया गया, जिनके निर्देशन पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।


जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश चंद्र निगम ने बताया कि उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को विद्यालय में प्रवेश कक्षा छह में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed