फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The absconding accused in the murder of the student arrested, sent to jail

महोबाः छात्र की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 19 Nov 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
The absconding accused in the murder of the student arrested, sent to jail
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के महुआबांध गांव में दो दिन पहले इंटरमीडिएट के छात्र गौरीशंकर (18) की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

महुआबांध गांव निवासी राजू राजपूत का पुत्र गौरीशंकर 17 नवंबर की शाम गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने गया था। वहां से लौटते समय गांव के ही शिवम राजपूत ने प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे पुराने विवाद में उसे गोली मार दी थी। इससे गौरीशंकर की मौत हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की थी।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी आरके गौतम ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अजनर शशि कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्याकांड के आरोपी शिवम राजपूत को घर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस मिला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed