फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thana prabhari Hataye gaye

खरेला व श्रीनगर थाना प्रभारी हटाए गए

Mon, 02 Nov 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Thana prabhari Hataye gaye
महोबा। जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के मकसद से एसपी एके श्रीवास्तव ने रविवार रात खरेला और श्रीनगर थाना प्रभारी को हटा दिया है। एसपी ने कुल सात इंस्पेक्टरों व 13 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। इंस्पेक्टरों में श्रीनगर थाना प्रभारी भी शामिल हैं, जिन्हें लाइन भेजा गया है। एसपी का कहना है कि श्रीनगर थाना प्रभारी को ट्रेनिंग में जाना है। इसलिए उन्हें थाने से हटाया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने इंस्पेक्टर अनिल कुमार को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी खरेला, श्याम सुंदर पटेल को प्रभारी यूपी-112 महोबा से थाना प्रभारी श्रीनगर, खरेला थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को प्रभारी एएचटीयू बनाया है। श्रीनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेजा है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पुलिस लाइन से एसपी का वाचक बनाया गया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से यूपी-112 महोबा प्रभारी, इंस्पेक्टर स्वामी नाथ को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, दरोगा दिनेश सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कबरई से थानाध्यक्ष थाना महोबकंठ और थानाध्यक्ष महोबकंठ आनंद कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कबरई बनाया गया है। इसी तरह पुलिस लाइन से दरोगा उमेश कुमार कुशवाहा को थाना कोतवाली, सुरेंद्र शुक्ला को थाना कबरई, देवेंद्र मिश्रा को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना अजनर, अनूप कुमार पांडेय को थाना कोतवाली, मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना खरेला, लक्ष्मीकांत शर्मा को थाना खन्ना, महेंद्र प्रताप सिंह को थाना कुलपहाड़, गोपी चरण को थाना श्रीनगर, महेंद्र सिंह भदौरिया को थाना खन्ना से इसी थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। दरोगा वीरेंद्र कुमार शुक्ला को न्यायालय सुरक्षा से थाना श्रीनगर और नीरज कुमार को मीडिया सेल से थाना कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed