फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   TET today at 16 centers

बसों के बढ़ाए गए फेरे, 16 केन्द्रों पर टीईटी आज

Sat, 22 Jan 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
TET today at 16 centers
महोबा/हमीरपुर। महोबा के 16 व हमीरपुर के 19 केंद्रों पर टीईटी परीक्षा आज होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर लीं हैं। शनिवार की देर रात से ही परीक्षार्थियों का बसों व ट्रेनों से आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को जिले के 16 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित होगी। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रथम पाली में सभी केंद्रों पर प्राथमिक के 9795 तथा दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक के 6456 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं। केंद्र व्यवस्थापकों के साथ जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षकों व कक्ष निरीक्षकों की बैठक में व्यवस्था दुरुस्त की गई।
विज्ञापन

हमीरपुर में पहली पारी में 4709 व दूसरी पारी में 3248 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
महोबा में परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने भी तैयारी की है। एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि रविवार को डिपो के कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लोकल बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली जाने वाली बसों को इटावा से ही रिटर्न कर लिया गया है। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की प्रति दिखाकर निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed