फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tender rate of Rs 160 to Rs 702 per cubic meter

160 से बढ़कर 702 रुपये प्रति घन मीटर पहुंचा टेंडर रेट

Fri, 16 Mar 2018 10:54 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 16 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tender rate of Rs 160 to Rs 702 per cubic meter
जिले में रिक्त पड़े खनन क्षेत्रों की हो रही है ई नीलामी - फोटो : amarujala

विज्ञापन
महोबा। 2011 के बाद खनन पट्टों की बाट जोह रही मंडी में एकाएक पहाड़ों की नीलामी में खनिज के बेस रेट से पांच गुना तक बोली आने और स्टांप ड्यूटी सवा तीन सौ गुना बढ़ जाने से जहां कारोबारी परेशान हैं तो वहीं खनिज विभाग राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि देख गदगद है। वहीं अभी तक 300 से अधिक खनन पट्टों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होना शेष है। जिससे विभाग को करोड़ों रुपये का राजस्व मिलने के आसार बढ़ गए हैं।

जिले में अभी तक 160 रुपया प्रति घनमीटर की दर से गिट्टी की निकासी हो रही थी। शासन ने दस साल तक होने वाले खनन पट्टों की पालिसी बदलकर नई खनन नीति 2017 लागू कर ई नीलामी प्रक्रिया से 20 साल के लिए खनन पट्टे देना शुरू कर दिए। जिले में आमंत्रित की गई आनलाइन निविदा में रायल्टी दरें 702 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


साथ ही पूर्व में बघवा पहाड़ के पट्टे जो 15 हजार रुपये प्रति एकड़ से बढ़कर 50 लाख रुपये प्रति एकड़ हो गई है। नए शासनादेश के मुताबिक सवा तीन सौ गुना वृद्धि के साथ स्टांप ड्यूटी देय होगी। ऐसी स्थिति में महोबा जिले के खनन क्षेत्रों में भारी मूल्य वृद्धि के चलते कैसे पत्थर कारोबार चलेगा हर आदमी परेशान है। वहीं क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह का इस मामले में कहना कि जो भी दरें सरकार निर्धारित कर रही है। उससे सामान्य नागरिक का भवन निर्माण के लिए गिट्टी पत्थर खरीदना सपना बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के पत्थर कारोबारियों ने मध्य प्रदेश में डाला डेरा
जिले में पहाड़ पट्टों की ई नीलामी सिस्टम शुरू होने से कई गुना रायल्टी दरें और स्टांप ड्यूटी बढ़ जाने से जिले के पत्थर कारोबारियों ने यहां से नाता तोड़कर सरहद से सटे मध्य प्रदेश के पहाड़ों के पट्टे करा लिए हैं और जिले में मध्य पद्रेश का पत्थर बेच रहे हैं। तमाम दिग्गज पहाड़ कारोबारियों ने यहां पर कई गुना स्टांप एवं रायल्टी की दरें बढ़ने से कारोबारियों ने मध्य प्रदेश में डेरा जमा लिया है। जिससे जिले का पत्थर कारोबार प्रभावित हो रहा है। ई रॉयल्टी के जरिए पहाड़ों के पट्टों ने महंगाई के मामले में एक नया इतिहास रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed