{"_id":"6260544d7710a94aae6c90d3","slug":"ten-ate-poison-at-different-places-youth-died-mahoba-news-knp6923409112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर दस ने खाया जहर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों पर दस ने खाया जहर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कबरई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दस लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उपचार दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कबरई के धरौन गांव निवासी जयंत (42) ने मंगलवार की देर रात घर पर जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के समय मृतक की पत्नी नीमा जनपद हमीरपुर के करहिया गांव अपने मायके गई थी। मृतक अपने पीछे एक पुत्र हर्षित और दो पुत्रियां छोड़ गया है। युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा है। कबरई थानाध्यक्ष निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
इसी तरह गुढ़ा निवासी दीपेंद्र (30), दिसरापुर निवासी कोमल (20), पनवाड़ी निवासी आकांक्षा (27), बिलवई निवासी सौम्या (28), गोविंदनगर निवासी जीतेंद्र (22), किदवईनगर निवासी जीतू (18), पठा तिगैला निवासी आकाश (19), गांधीनगर निवासी योगिता (16) व ज्योरइया श्रीनगर निवासी अंशु (15) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।