फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teenager's father accused of feeding poison, report filed

Mahoba News: किशोरी के पिता पर जहर खिलाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teenager's father accused of feeding poison, report filed
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के एक मोहल्ले में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक के जहर खाकर थाने पहुंचने के मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

युवक ने पिता ने किशोरी के पिता पर बेटे को जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक दो माह पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। तीन दिन पहले दोनों वापस लौट आए थे। पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को श्रीनगर थाने बुलाया।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी भी थाने पहुंच गया था। युवक के जहर खाने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में युवक के पिता ने किशोरी के पिता पर बेटे को जहर खिलाने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि युवक के पिता की तहरीर पर किशोरी के पिता के खिलाफ जहर देकर मार डालने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed