{"_id":"610591da8ebc3e090b38fad9","slug":"teenager-dies-due-to-drowning-in-pond-mahoba-news-knp643415625","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
मृतक अर्पित की फाइल फोटो
- फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के रिवई सुनैचा गांव में गाय ढूंढने गए किशोर की संदिग्ध हालात में तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों मेें कोहराम मचा है। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
रिवई सुनैचा गांव निवासी कृपाल कबीर की गाय शुक्रवार को खेतों में चरने गई थी। शाम तक गाय वापस नहीं लौटी तो कृपाल का पुत्र अर्पित (13) गांव के बाहर बनी गोशाला की ओर गाय ढूंढने गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों को आशंका हुई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
रात करीब एक बजे गोशाला के समीप बने तालाब के किनारे किशोर की चप्पलें मिली। टार्च लगाकर देखने पर तालाब में किशोर का शव उतराता मिला। परिजनों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई अनिल ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर थाने में नहीं दी है।