{"_id":"5f08a0bc8ebc3e63b779fe33","slug":"team-ravaged-at-sayodhi-ghat-stampede-mahoba-news-knp5704820176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने स्योढ़ी घाट पर दी दबिश, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने स्योढ़ी घाट पर दी दबिश, मची भगदड़
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। स्योढ़ी घाट में धड़ल्ले से चल रहे खनन की सूचना पर गुरुवार की रात को एसडीएम मो. उवैस और खनिज विभाग टीम ने घाट पर दबिश दी। इससे बालू घाट पर अफरा-तफरी मच गई। आधा दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर लाइट बंद करके अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर लेकर भाग गए, जबकि अधिकारियों की टीम ने मौके से पांच बालू लदे ट्रैक्टरों को सीज कर दिया है।
विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम स्योढ़ी घाट में ट्रैक्टर लगाकर दिनरात अवैध खनन किया जा रहा था। अवैध खनन की खबर अमर उजाला ने 30 जून को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने खनिज विभाग की टीम और पुलिस के साथ गुरुवार की रात को स्योढ़ी घाट पर दबिश दी। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने पांच ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में लेकर उनके ट्रैक्टर सीज करके थाना पनवाड़ी में खड़े करा दिए। नदी के घाटों का कोई ठेका न होने के बाद भी बड़े पैमाने पर बालू निकाली जा रही है। पूर्व में खनिज विभाग ने पनवाड़ी क्षेत्र में नदियों के घाटों के ई-नीलामी से स्वीकृत आधा दर्जन पट्टे निरस्त कर दिए थे। बारिश के मौसम में बालू की कीमतें दो गुना बढ़ जाने से खनन माफियाओं की नजर खनन पर लगी हुई है। पुलिस द्वारा लालता राजपूत, चंद्रदयाल, देेवीदीन, प्रेमचंद्र व अनिल सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खान निरीक्षक ने पांचों ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।