{"_id":"61817cc1ac4c317a3725569e","slug":"team-filled-samples-of-sohan-papdi-and-barfi-mahoba-news-knp6619639194","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर सज गया मिलावट का बाजार, रहें सजग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर सज गया मिलावट का बाजार, रहें सजग
विज्ञापन
शहर में पंकज ट्रेडर्स की दुकान पर जांच करती खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ चले अभियान में टीम ने सोहन पापड़ी व बर्फी का सैंपल भरा है। पूर्व में लिए गए दूध, बर्फी, मैदा के सैंपल फेल हुए जिसमें कार्रवाई हुई है।
मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम प्रभारी एफएसओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में गुरुद्वारा के समीप पंकज ट्रेडर्स के यहां से बर्फी का और रामकथा मार्ग से बीएस साहू की दुकान से सैंपल भरा गया है। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा। कहाकि त्योहारों पर खुले खाद्य पदार्थ खरीदने से बचे।
सैंपल फेल, आठ पर 93 हजार जुर्माना
महोबा। अपर जिलाधिकारी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर सुनवाई की। जिसमें टौरिया पुरा कुलपहाड़ में दिनेश बुक स्टाल बर्फी का सैंपल फेल होने पर 9 हजार का जुर्माना, शहर स्थित हमीरपुर चुंगी में इंदल श्रीवास की दुकान में नवरत्न मिक्चर नमकीन अधोमानक पाए जाने पर पांच हजार, छानी कला कबरई में रोहित कुमार साहू के यहां भैंस के दूध में मिलावट में 10 हजार, पलका निवासी अवधेश के यहां मिलावटी दूध पर 8 हजार, पवा में मंगल सिंह के यहां मिलावटी दूध पर 10 हजार, करहरा कला में करन सिंह यादव के यहां मिलावटी दूध पर 10 हजार, शहर के लौडी तिगेला में नीलेंद्र सिंह की दुकान पर मैदा का सैंपल फेल होने पर 10 हजार, होटल विनायक चरखारी बाईपास का बेसन का सैंपल फेल होने पर 30 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
मिलावट की शिकायत यहां करें
एफएसओ सनोज - 9205421268
चीफ एफएसओ मनोज श्रीवास्तव- 8840629859
अभिहित अधिकारी- 9412510005
दीपावली के त्योहार पर मिलावट खोरों पर कार्रवाई के लिए संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। जिसके लिए तीनों तहसीलों में टीमें लगाई गईं हैं। मिलावट करने पर आजीवन कारावास तक का प्रावधान है। ज्यादातर मामलों जुर्माना लगाया जाता है।
डॉ. जतिन प्रसाद, अभिहित अधिकारी
मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से लीवर, किडनी पर गंभीर असर पड़ता है। इससे पेट संबंधी रोग होते हैं। बच्चों के साथ ही डायबिटीज रोगियों के लिए मिलावटी खाद्य पदार्थ काफी नुकसानदायक होता है। भूख न लगने की समस्या भी मिलावटी खाद्य वस्तुओं के इस्तेमाल से होती है। इसलिए शुद्ध और ताजे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। बाजार में खाद्य पदार्थ खरीदते समय सतर्कता बरतनी चाहिए।
डॉ. आरपी मिश्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल