{"_id":"6aee257459595b1401089ec7","slug":"team-conducting-electricity-inspection-attacked-with-sticks-and-axes-three-injured-including-a-junior-engineer-je-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130411-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिजली चेकिंग करने गई टीम पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, जेई समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिजली चेकिंग करने गई टीम पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, जेई समेत तीन घायल
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 06 परिचय-मारपीट की घटना के बाद थाना श्रीनगर में शिकायत करते पहुंचे अवर अभियंता
= ननौरा गांव में कटिया डालकर बिजली चोरी की जांच करने पहुंची थी टीम
= अवर अभियंता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में बिजली चोरी की जांच करने गई बिजली निगम की टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में अवर अभियंता समेत तीन कर्मचारी घायल हो गए। घटना देख कुछ कर्मचारियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कस्बा श्रीनगर स्थित 33 केवी पावर हाउस में तैनात अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य, टीजी-टू सुनील कुमार, संविदा कर्मचारी विश्वनाथ व मनीष गुप्ता समेत अन्य कर्मचारी शुक्रवार की शाम ननौरा गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे। टीम गांव में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करने वालों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बृजेंद्र पटेल के खेत में लगे 25 केवी ट्रांसफार्मर की जांच करते समय गांव का मोहित अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया और चेकिंग का विरोध करते हुए कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया।
अवर अभियंता का आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने टीम पर हमला बोल दिया। मारपीट में अवर अभियंता, संविदा कर्मचारी विश्वनाथ व मनीष गुप्ता घायल हो गए। अचानक हुए हमले से अन्य कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को थाने पहुंचाया। उधर, थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी श्रीनगर भेजा गया है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।