{"_id":"597e18894f1c1b07348b45d0","slug":"teachers-will-not-be-harassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
महोबा
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को ग्रीन वैली नौगांव में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के चारों विकासखंडों के टीचर मौजूद रहे।
ग्राीन वैली में नौगांव मध्य प्रदेश में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए यूटा के जिला संयोजक एवं बुंदेलखंड प्रभारी विक्रांत पटैरिया ने कहा कि शिक्षा विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी शिक्षकों का उत्पीड़न करता है और उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं करता तो शिक्षक यूटा संगठन को अवगत कराएं। संगठन उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक के उत्पीड़न को यूटा बर्दाश्त नहीं करेगा और आर-पार की लड़ाई कराएगा।
यूटा के जनपद महोबा के संरक्षक अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें और समाज को नई दिशा प्रदान करें। ब्लॉक संयोजक रामकिशोर चतुर्वेदी ने कहा कि विकासखंड जैतपुर के टीचरों की लंबित समस्याओं का शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा। बैठक में देवेंद्र दीक्षित, राजकुमार, संदीप परिहार, स्वाती नायक, उमा खरे, सरोजनी, मंजुलता, नर्मदा पाठक, रामनरेश पाठक सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।