फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teachers raised demand for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली

Mon, 08 Nov 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teachers raised demand for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बाइक जुलूस निकालते शिक्षक। - फोटो : MAHOBA
महोबा। यूनाइटेड टीचर्स इंप्लाइज कमेटी ने सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेेकर बाइक रैली निकाली। सड़कों पर जगह-जगह शिक्षकों ने प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। बाद में तहसील पहुंच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कमेटी के मंडल प्रभारी पंकज बिंदुआ, जिला संयोजक दिलीप शुक्ला व जिलामंत्री वीरेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में शिक्षकों ने ब्लॉक कार्यालय कबरई से बाइक रैली निकाली। जो हमीरपुर चुंगी, डीएम आवास, परमानंद तिराहा, पालीवाल मॉर्केट, आल्हा चौक होते हुए तहसील पहुंची। बाइक रैली के दौरान शिक्षकों ने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बाइक रैली व ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील पाठक, ओम प्रकाश, राजकुमार, हरिकेश सोनी, संजीव, अनिल, देवेश समेत एक सैकड़ा से अधिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed