फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teachers protest against opening of accounts in SBI

एसबीआई में खाते खोलने का शिक्षकों ने जताया विरोध

Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against opening of accounts in SBI
बीएसए को ज्ञापन सौंपते शिक्षक - फोटो : MAHOBA
महोबा। परिषदीय विद्यालयों के मध्यान्ह भोजन योजना और विद्यालय प्रबंध समिति के खातों का संचालन एसबीआई में किए जाने के आदेश को लेकर शिक्षक भड़क गए हैं। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर इस आदेश का विरोध जताया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता ने बीएसए सूर्यभान को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति एमडीएम योजना के खातों का संचालन वर्तमान में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में शिक्षकों की सुविधा अनुसार संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान द्वारा एक आदेश जारी करके विद्यालय समिति और मध्यान्ह भोजन योजना के खातों का संचालन भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में खोले जाने के आदेश दिए गए हैं। जिले में एसबीआई की शाखाओं की संख्या बहुत कम है और पहले से ही बहुत अधिक वर्कलोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के कर्मचारियों का व्यवहार भी ग्राहकों के प्रति मित्रवत नहीं है। इससे विद्यालयों के खातों का संचालन करने में अध्यापकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री राजीव तिवारी, सुभाष तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, जयशंकर त्रिवेदी, राजेंद्र सोनी, नारायणदास सैनी, विकास पचौरी समेत कई शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed