{"_id":"57aa13c44f1c1bf05dee466c","slug":"taylor-will-measure-children-s-dress","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर नापेंगे बच्चों की ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलर नापेंगे बच्चों की ड्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते बीएसए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के जनतंत्र इंटर कालेज में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक एसडीएम रामयश गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें परिषदीय विद्यालयाें में बच्चाें की संख्या बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शासन ने रेडीमेड ड्रेसों के वितरण पर रोक लगा दी है। शासन के नए
निर्देशों के अनुसार बच्चों की नाप टेलरों से कराई जाएगी। ताकि बच्चों की फिटिंग की ड्रेसें उन्हें मुहैया कराई जा सके। उधर, ड्रेसों के लिए तीन कोटेशन मांगे गए हैं। बैठक में एसडीएम ने कहा कि विद्यालयों के प्रधानाध्यापक घर-घर जाकर सर्वे करें और बच्चों की सूची तैयार करें। यदि कोई बच्चा प्रवेश से वंचित है तो उसका दाखिला विद्यालय में कराया जाए। बैठक में एबीएसए के अलावा जैतपुर ब्लाक के 228 शिक्षकाें ने हिस्सा लिया।