फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tandav dances in the mother's Jagratta won the heart of the audience

मां के जगराता में तांडव नृत्य ने जीता दर्शकों का दिल

Mon, 15 Oct 2018 10:07 PM IST
महोबा।
महोबा। Updated Mon, 15 Oct 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
Tandav dances in the mother's Jagratta won the heart of the audience
कार्यक्रम देखने के लिए जुटी भक्तों की भीड़ - फोटो : amarujala
महोबा। शारदीय नवरात्र पर्व में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। रविवार की रात शहर के कस्बाथाई में मां कालका देवी मंडल द्वारा दुर्गा पंडाल में जगराता का आयोजन कराया गया, जिसमें जय महाकाल इंटरनेशनल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने तांडव नृत्य, शिव बारात व सुदामा चरित्र के मंचन से दर्शकों का दिल जीत लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शहर के कस्बाथाई में मां कालका देवी मंडल समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा स्थापित कराई गई है। रविवार की रात पूूजा पंडाल के समीप आयोजित जगराता कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद ग्रुप के ऋषि कुमार व कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। तांडव नृत्य के दौरान भगवान शिव की जटाओं से निकल रही आग और लिपटे सर्प के साथ नृत्य देखकर पूरा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शिव बारात में विभिन्न वेशभूषा में शामिल कलाकारों ने सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद सुदामा चरित्र की लीला का मंचन किया गया। गरीबी की हालत में भगवान श्रीकृष्ण से मिलने पहुंचे सुदामा को द्वारपालों द्वारा रोके जाने और इसके बाद भगवान कृष्ण द्वारा सुदामा को गले लगाते हुए आदर सम्मान के साथ स्वागत सत्कार करने की लीला देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। कृृष्ण राधा बने कलाकारों ने बरसाने की फूलों की होली और गीत पर नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक बीच बीच में मां के जयकारों के साथ देवी गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में संरक्षक प्रकाशचंद्र, धर्मदास अनुरागी, ऋषभ गुप्ता, प्रशांत धुरिया, पंकज सोनी, सचिन, अरविंद सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed