{"_id":"6855af6362bec43a670f7b17","slug":"take-out-the-tajiya-procession-in-a-peaceful-manner-sdm-mahoba-news-c-225-1-mah1001-115477-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण तरीके से निकालें ताजिया जुलूस: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण तरीके से निकालें ताजिया जुलूस: एसडीएम
Sat, 21 Jun 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को एसडीएम अनुराग प्रसाद की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि आपसी सदभाव के साथ शांतिपूर्ण तरीक से ताजिया जुलूस निकाला जाए।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ताजिया जुलूस का रूट परिवर्तित न किया जाए। कोई भी व्यक्ति ताजिया जुलूस में हुड़दंग नहीं करेगा और न ही कोई व्यक्ति शराब के नशे में शामिल होगा। कोतवाल राधेश्याम वर्मा ने नगर पंचायत कर्मियों से कहा कि जिस रूट से ताजिया जुलूस निकलना है, वहां पहले से ही साफ-सफाई कराई जाए। बैठक में ताजियादार एजाज अंसारी, शफीक राईन, रमेश सोनी, मुनीर बक्स, हाफिज मो. अशरफ, सुल्तान, डॉ. हरगोविंद, राहुल अग्रवाल, शोभित सोनी आदि मौजूद रहे।